इंदौरा: कंदरोडी में ट्रक ड्राइवर ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
( words)
थाना डमटाल के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कंदरोडी में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डमटाल प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि कंवर सिंह निवासी नागलिया चक्क ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि एक ट्रक चालक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसे काफी गहरी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का मेडिकल करवाया गया है तथा आरोपी ट्रक ड्राइवर सुरेंदर सिंह निवासी जस्टरवाल तहसील अजनाअजनाला जिला अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
