इंदौरा: भोग्रवां में अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

-विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोग्रवां में रविवार को लड़कों की अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। इसके बाद सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन किया गया।
प्रिंसिपल कृष्ण मोहन शर्मा ने तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता के संदर्भ में विस्तार से बताया। इसमें 32 स्कूलों के 423 लड़के अलग अलग खेलकूद गतिविधियों में भाग लेंगे। उन्होंने स्कूल की समस्याएं भी विधायक के समक्ष रखीं, जिनके शीघ्र हल का विधायक ने आश्वासन दिया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य परवीन कुमार, पूर्व उप प्रधान कुलदीप कीपा, कर्ण सिंह लीची, डॉक्टर विशाल, प्रताप ठाकुर, चंद्र मोहन, प्रधान हिम्मत राज, उप प्रधान जयदीप राणा, स्वदेश चंबियाल, राजेश ठाकुर स्किंटु, अमन शैंटी सहित अन्य गणमान्यों को स्कूल प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।