इंदौरा: जिला परिषद महासंघ ने बीडीओ को सामूहिक अवकाश पर जाने का सौंपा ज्ञापन
( words)
जिला परिषद कर्मचारी महासंघ इंदौरा इकाई ने मंगलवार को बीडीओ इंदौरा सुदर्शन सिंह को सामूहिक अवकाश हेतु ज्ञापन सौंपा। बता दें कि गत वर्ष उक्त संघ ने स्वयं को विभाग में मर्ज करने, छठे वेतन आयोग का लाभ लेने की मांग को लेकर हड़ताल पर गया था और उस समय सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को उनकी सरकार आने पर पहले ही दिन से मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार को बने हुए 6 माह होने के बावजूद कर्मचारियों की मांग को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है, जिससे उक्त कर्मचारी वर्ग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रेस के माध्यम से यह भी चेताया है कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा न किया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।
