इंदौरा में उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस
** प्रो. कुलवंत परमार व प्रो. कमल सिंह ने ली मार्चपास्ट की सलामी
** कर्मचारियों और छात्रों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का किया आह्वान
राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद प्रो. कुलवंत परमार व प्रो. कमल सिंह द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस वॉलंटियर्स द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया।
प्रोफेसर कुलवंत सिंह व डॉ. कमल सिंह ने कर्मचारियों व विद्यार्थियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। वहीं, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।अंत में तिरंगे के समक्ष राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर कुलवंत सिंह डॉ. कमल सिंह, सोमराज व एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
