शहीद स्मारक इंदौरा में विधायक मलेंद्र राजन ने शहीदों को किया नमन
** शहीद स्मारक के लिए 3 लाख राशि देने की घोषणा की
** पूर्व सैनिकों के लिए भवन बनाने का ऐलान भी किया
इंदौरा के शहीद स्मारक डाहकुलाडा में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक मलेंद्र राजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और ध्वजारोहण किया।
अपने संबोधन में विधायक ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी व देश के स्वतंत्रता सेनानियों को उनके निस्वार्थ बलिदान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शोंं को आगे बढ़ाने की अपील की।
विधायक ने शहीद स्मारक डाहकुलाडा के लिए 3 लाख की राशि व साथ ही बड़ा व भव्य स्मारक बनाने के लिए जमीन मुहैया करवाने की घोषणा की। इसके इलावा उन्होंने इंदौरा में पूर्व सैनिकों के लिए भवन बनाने की भी घोषणा की व विभागों को सैनिकों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के आदेश दिए।
