सुजानपुर :- प्रवासियों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्देश : सुरेश कुमार
( words)
अनूप ,सुजानपुर
जंदडू पंचायत में बिना पुलिस वेरिफिकेशन रजिस्ट्रेशन के व्यापार कर रहे प्रवासियों को वहां के पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने अपना रजिस्ट्रेशन स्थानीय थाना में करने को कहा है। सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत में प्रवासी बिना पुलिस रजिस्ट्रेशन के गांव में आकर व्यापार कर रहे थे। जब उनसे पुलिस वेरिफिकेशन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पास वेरिफिकेशन नहीं है। उन्होंने पंचायत में व्यापार करने के लिए आने वाले प्रवासियों को चेताया कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के अपना व्यापार पंचायत में ना करेँ तथा अपना पुलिस वेरिफिकेशन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।
