इन्दौरा : मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की सी. सी.ए कमेटी के सौजन्य से किया गया। इस दौरान संस्थान के सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बी.एड द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने योग की उत्पत्ति प्रकार तथा महत्व से सभी को अवगत कराया तथा विभिन्न आसनों के माध्यम से छात्रों को योग का महत्व समझाया। इस बार योग दिवस की थीम " वसुदेव कुटुंबकम" के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड वन हेल्थ रखी गई। कार्यक्रम का समापन संस्थान के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने सभी छात्रों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का सुझाव देकर किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।
