धर्मशाला में क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच होना गौरव की बात: सुधीर
( words)
- कांग्रेस विधायक ने आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के साथ देखा मैच
धमर्शाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का रोमांचकारी मैच हुआ। शानदार मौसम, धौलाधार पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य के बीच दर्शकों ने इस मैच का खूब आनंद उठाया। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल और धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर शर्मा ने एक साथ बैठकर मैच देखा। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।
हिमाचल जैसे राज्य की एचपीसीए के जरिये 5 वर्ल्ड कप मैचों के मेजबानी मिलना सौभाग की बात है। धर्मशाला में यह मैच तब हो रहे हैं जब प्रदेश को पर्यटन कारोबार संकट में चल रहा था। आपदा के समय पर्यटन कारोबार को काफ़ी संकट का सामना करना पड़ रहा था लेकिन इन मैचों ने व्यवसायियों को काफ़ी फ़ायदा पहुंचाया है। इससे धर्मशाल सहित पूरे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर उभर कर सामने आया है, इसका लाभ हमेशा के लिए हुआ है।
सुधीर शर्मा ने वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन के लिए एचपीसीए को बधाई दी व आईपीएल चैयरमेन अरुण धूमल के पर्यासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन स्तर पर इस आयोजन के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है। सभी पर्यटकों/दर्शकों को सुविधाएं दी जा रही हैं।
