कांगड़ा : संस्थानों को बंद करना उचित नहीं : जयराम ठाकुर
हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा दफ्तरों को डिनोटिफाइड किए जाने पर भाजपा द्वारा अब आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को धर्मशाला के कोतवाली में रैली निकाली गई। रैली को पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इस सरकार के प्रति एक माहौल सा बना है, जिसकी वजह से दफ्तर डिनोटिफाइड किए गए हैं, जो कि उचित नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा जो संस्थान चल रहे हैं, उनको बंद करना उचित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा दिमाग का इस्तेमाल किए बिना फैसले लिए गए हैं। जनता आज आक्रोशित हो चुकी है। वहीँ, बजट सत्र को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को दफ्तरों को डिनोटिफाइड करने के बारे में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अब सुख तो सुक्खू सरकार और उनके मित्र ले रहे हैं।
