जयसिंहपुर : पानी के प्राकृतिक स्त्रोत के पास कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ
( words)
लोअर लंबागांव मोटिवेशन फिटनेस क्लब के सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी लंबागांव से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि खंड विकास कार्यालय के साथ एक प्राकृतिक पानी का स्त्रोत बावड़ी है, जिसके आसपास लोगों द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा है। वहीं, बीडीओ सिकंदर ने क्लब के सदस्यों को आश्वासन दिया कि जो भी इस प्राकृतिक जल स्त्रोत के पास गंदगी फैलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस ऐतिहासिक प्राकृतिक जल स्रोत बाबड़ी में पानी निरंतर रहता है।
