जयसिंहपुर : कोसरी के अखिल करेंगे प्रधानमंत्री से संवाद
प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी से अखिल को संवाद करने का अवसर मिला है। इनका चयन प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के लिए हुआ है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव में जिला कांगड़ा जयसिंहपुर विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरी के छात्र अखिल ने 2डी विजुअल आर्ट में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस कारण परीक्षा पे चर्चा के लिए अखिल का चयन हुआ है।
समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि तीनों विद्यार्थी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। 29 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, अखिल ने कहा 'देश प्रधानमंत्री से बात करना मेरे लिए गौरव की बात हो गई, जिसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।Ó
