जयसिंहपुर: जांगल को हराकर आलमपुर बना चैंपियन, पूर्व विधायक रविंद्र ने किया सम्मानित
लक्ष्मी नारायण क्लब ठाकुरद्वारा (आलमपुर) द्वारा आयोजित करवाई गई क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को आलमपुर के ठाकुरद्वारा में हुआ। 15 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता आलमपुर व उपविजेता जांगल की टीम रही फाइनल मुकाबले में जांगल की टीम के दिए हुए 71 रन के लक्ष्य को आलमपुर की टीम ने बड़ी ही आसानी से सातवें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मौके पर जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने क्लब की और से विजेता टीम को 7100 रुपये व स्मृति चिन्ह व उपविजेता टीम को 4100 रुपये व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंकुश को फाइनल मैच का बेस्ट प्लेयर चुना गया व प्रियांशु को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया।
इस मौके पर रवि धीमान ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें। इस मौके पर जांगल के उपप्रधान करण मेहरा आलमपुर के पूर्व प्रधान मनोहर लाल जांगल के पूर्व प्रधान विनोद चौधरी के अतिरिक्त सुनील, भुवेश, अमित मेहरा, कुलदीप खरवाल, रामलाल, ईश्वरदास धीमान, धमेंद्र, प्रीतम चंद व माथुर धीमान मौजूद रहे।
