जयसिंहपुर : कलाकारों ने लोगों को बताईं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से गीत-संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को राज्य सरकार की जनहित योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
नाट्य दल चंगर कला मंच टिहरी के कलाकारों ने जयसिंहपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत नहालना में लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक किया।
उन्होंने लोगों को बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की गई है और मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर चंगर कला मंच नाट्य दल के कलाकारों में जीवन कुमार, अशोक, नेक चंद, मुकेश, प्रवीण, कश्मीर सिंह, मंजू, अंजनी, शिवानी, रेखा तथा कार्यक्रम में नहालना पंचायत उप प्रधान कुलवीर वार्ड सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
