जयसिंहपुर : आयुष मंत्री गोमा ने रसीला राम के निधन पर जताया शोक
( words)
संघोल पंचायत के पूर्व प्रधान व जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रसीला राम की वीरवार शाम को मौत हो गई। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन पर आयुष विभाग एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने शोक व्यक्त किया है। यादविंदर गोमा व उनके कार्यकर्ताओं ने वाडू द वन श्मशानघाट जाकर उनको अंतिम विदाई दी।
मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि रसीला राम 50 वर्षों से भी ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे और दो बार संघोल पंचायत के प्रधान व एक बार उप प्रधान रह चुके हैं। गोमा ने कहा कि रसीला राम का निधन कांग्रेस पार्टी के साथ उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
