जयसिंहपुर : भाजपा ने कुंजेश्वर महादेव मंदिर लंबागांव में चलाया सफाई अभियान
भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मद्देनजर देश भर के मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जयसिंहपुर भाजपा ने भी लंबागांव के अतंर्गत पंडेहड़ में स्थित मंदिर कुंजेश्वर महादेव में सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने यहां मंदिर के प्रांगण से लेकर पौड़ियों और मंदिर के आसपास साफ-सफाई की।
इस दौरान जयसिंहपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष देवेंद्र राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय पठानिया, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, सहित जयसिंहपुर वूथ 1 अध्यक्ष मनोज कुमार, लंबागांव बूथ 2 अध्यक्ष वीर सिंह सहित, विजंत राणा, जितेंद्र राणा,असीम भंडारी, मंडल मीड़िया सहप्रभारी हरिदास सहित बहुत से कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। जयसिंहपुर मंडल प्रवास पर आए सतीश राणा ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं, मंडलाध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारी आंखों के सामने भगवान राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और हम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भी गवाह बन रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि राम मंदिर बनने में अड़ंगा डालने वाले कहते थे कि भाजपा वाले कहते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बतायेंगे। आज राम मंदिर भी बन गया है और प्राण प्रतिष्ठा की तारीख भी तय हो गयी है। लेकिन उनको रामंंदिर दर्शन करने में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने में शर्म महसूस हो रही है।
