जयसिंहपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने संवारा माता योगेश्वरी मंदिर परिसर
पीएम मोदी ने देशवासियों से देशभर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया है। यह अभियान आगामी 22 जनवरी तक चलेगा। इसी कड़ी में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचरुखी जोन के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा माता योगेश्वरी मंदिर लदोह और आसपास में साफ-सफाई की गई। घनश्याम शर्मा के कहा कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरा देश राममय हो चला है। हमारे धार्मिक स्थल स्वच्छ हों, सुंदर दिखें, इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान का आह्वान बहुत ही अभिनंदनीय है।
घनश्याम शर्मा ने प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया कि वह भी बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान का हिस्सा बनें और अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता के कार्यक्रम करें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा शर्मा, बूथ अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जन्म सिंह पठानिया, धर्म सिंह भूरिया अजय शर्मा मंडल संयोजक अयोध्या धाम अक्षत वितरण, गांववासी अनिल शर्मा, सतीश शर्मा, महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी लीना भारद्वाज, मीरा राणा, सुमन ठाकुर, सुलक्षणा बीडीसी, युवा क्लब लदोह के कर्मठ युवा शक्ति एवं अन्य वरिष्ठ लोग एवं मातृशक्ति मौजूद रहे।
