जयसिंहपुर : आलमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर का किया जोरदार स्वागत
( words)

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती का जिला कांगड़ा के प्रवेश द्वार जयसिंहपुर उपमंडल के क्षेत्र आलमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रवि धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र डडवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, मंडल महामंत्री अजय पठानिया, जयसिंहपुर वार्ड के जिला परिषद संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत अलमापुर की प्रधान शकुंतला देवी, गन्दड की प्रधान विनता कटोच, बालरूपी के प्रधान सुनील चौधरी व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।