जयसिंहपुर : भाजयुमो ने अप्पर लंबागांव में करवाया नमो नव मतदाता सम्मेलन
जयसिंहपुर विधानसभा के अप्पर लंबागांव में आज नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक रविंदर रवि धीमान, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा उपस्थिति रहे। युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व नये युवा मतदाता उपस्थित रहे। पूर्व विधायक रविंद्र ने कहा कि मुझे विश्वास है कि समस्त नवमतदाता आगामी चुनावों में बढ़चढ़ कर मतदान करके लोकतंत्र की मजबूती हेतु अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
नये युवा मतदाता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को वर्चुअल माध्यम से सुना। इस अभियान के तहत युवाओ को उनके मताधिकार और उनके वोट की ताकत के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने संकल्प पत्र 2024 के लिए सुझाब भी देने का आहवान किया। इस अवसर पूर्व विधायक रविंद्र धीमान मंडल अध्य्क्ष देवेंद्र राणा बी डी सी चेयर मैन कुलवंत राणा के युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच हरि दास के साथ अन्य पार्टी के सदस्य भी मौजूद रहे।
