जयसिंहपुर : बाडू दा वन में 9 को लगेगा रक्तदान शिविर
( words)
जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत काथला बाडू दा वन हारसी पतन रोड पर बने माता कामाख्या मंदिर में 9 अप्रैल को 20वां रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है, जो कि सुबह 9 बजे से शुरू होगा और 1 बजे तक चलेगा। यह जानकारी कामख्या मंदिर के पंडित दयानंद शर्मा ने दी। पंडित दयानंद शर्मा ने जयसिंहपुर और आसपास के क्षेत्र की जनता से अपील की है कि इस रक्तदान शिविर में अपनी भागेदारी कर महादान का पुण्य कमाएं।
