जयसिंहपुर : गायत्री स्कूल चमेहडू के बच्चों ने ली सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी
( words)
गायत्री पब्लिक स्कूल चमेहडू के बच्चों ने प्रधानाचार्य वंदना सिंह व स्कूल के स्टाफ के साथ पुलिस थाना लंबागांव का भ्रमण किया। ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज देश राज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को स्वयं भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए तथा अन्य व्यक्तियों को भी नियमों के बारे में अवगत करवाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को रोड सेफ्टी, साइबर ठगी, नशा व यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी दी । इस अवसर पर देश राज डोगरा के साथ थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा स्कूल के प्रधानाचार्य वंदना सिंह के साथ अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
