जयसिंहपुर कॉलेज को मिले चार नए असिस्टेंट प्रोफेसर
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के लिए सरकार द्वारा चार नए प्राध्यापकों को नियुक्ति दी गई है। इसमें गणित में सहायक प्राध्यापक हरजिंदर सिंह, रसायन विज्ञान में सहायक प्राध्यापक आस्था गुप्ता, संगीत (वाद्य) में सहायक प्राध्यापक ललिता शर्मा, भूगोल में सहायक प्राध्यापक अंशु देवी ने महाविद्यालय में अपना-अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में अप्रैल माह में दो विषयों में प्राध्यापकों को नियुक्ति दी गई है, जिसमें मनोविज्ञान में सहायक प्राध्यापक सचिन कुमार और दर्शनशास्त्र में सहायक प्राध्यापक रजनी देवी है। कॉलेज प्राचार्य ने महाविद्यालय के लिए प्राध्यापक उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार एवं स्थानीय विधायक यादविंदर गोमा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॉलेज में नवागंतुक सहायक प्राध्यापकों का प्राचार्य व कॉलेज के समस्त टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने स्वागत किया व ढेर सारी बधाइयां दीं।
