इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जयसिंहपुर कॉलेज की टीम हमीरपुर रवाना
( words)
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप के लिए कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर से 10 खिलाड़ियों की एक टीम डॉक्टर खुशी राम भगत के नेतृत्व में हमीरपुर के लिए रवाना हुई। यह चैंपियनशिप गौतम डिग्री कॉलेज हमीरपुर में 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होना तय हुई है। कबड्डी टीम में महाविद्यालय के आयुष पटियाल, प्रवीण कुमार, निखिल जसरोटिया, सागर, रोहित अभय, कृष राणा, अक्षय कुमार, रजत कुमार, अक्षय कुमार छात्र हिस्सा ले रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कुमार कोंडल जी ने टीम में शामिल छात्रों का उत्साह वर्धन किया और चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
