जयसिंहपुर: नशामुक्त व समृद्ध राष्ट्र निर्माण में करें सहयोग: प्रदीप कौंडल
राजकीय महाविद्यालय कंवर दुर्गा चंद जयसिंहपुर में नशीली दवाओं का दुरुपयोग व नशा तस्करी के बारे में विद्यार्थियों द्वारा आम मानस को जागरूक करने हेतु पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग के साथ रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रखने और एक सर्वगुण संपन्न व्यक्तिव बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपनी भागीदारी समाज कल्याण व नशे से मुक्त समाज बनाने में निभाएं और एक नशामुक्त व समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करने में सहयोग दें।
कार्यक्रम में डॉ. सुरजीत सिंह राणा डॉ. अर्पित कायस्था, प्रो. ओंकार, प्रो. इंदर, प्रो. विजय, प्रो. किरण शर्मा, डॉ. खुशी राम भगत, प्रो. रजनी, प्रो. संतोश कुमारी, रणजीत सिंह, तृप्ता देवी, मनदीप के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र पायल, दिव्या, इतीका साहिल अतिविशाल, अभय, अरुण, सानीया रुचि, कनिका तनीशा अंबिका आदि ने भाग लिया।
