जयसिंहपुर : डीसी ने जयसिंहपुर में बारिश से हुए नुकसान का किया निरीक्षण
( words)
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत द्रमण, अपर ठेहडू और देहरू का दौरा किया और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। पालमपुर-जयसिंहपुर एनएच के हुए नुकसान का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम पंचायत देहरू के 15 परिवारों के घरों को बारिश से नुकसान हुआ है तथा प्रशासन ने उनको रिलीफ कैंप (राजकीय प्राथमिक स्कूल देहरू) में ठहराया है। इस दौरान विधायक जयसिंहपुर यादविंद्र गोमा, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, कार्यकारी एसडीएम जयसिंहपुर अभिषेक भास्कर, बीडीओ लंबागांब सिकंदर कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विजय वर्मा, जल शक्ति, राजस्व विभाग के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।
