जयसिंहपुर: महापुरुषों के जीवन का अनुसरण करें विद्यार्थी : गोमा
** मंत्री ने बालकरूपी स्कूल में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
** कहा, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे नेताजी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे और नेताजी के आह्वान पर हजारों लोग आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे। उन्होंने कहा कि नेताजी के जादुई और अद्भुत नेतृत्व कौशल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नई जान फूंकी थी। आज स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।
उन्होंने छात्रों से महापुरषों के दिखाए रास्तों और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर इलाके से मातृ भूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कमल सिंह, शहीद देश राज और शहीद धर्म सिंह के परिजनों को मंत्री ने सम्मानित किया गया।
