जयसिंहपुर : गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित होंगी गंदड़ की प्रधान
** ठोस कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित करने के लिए मिलेगा सम्मान
विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत गंदड़ को ठोस कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित करने के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पंचायत प्रधान बिनता कटोच को विभागीय प्रोटोकॉल के अनुसार निमंत्रण पत्र मिला है। विकास खंड लंबागांव की गंदड पंचायत यह सम्मान प्राप्त करने वाली पहली पंचायत बन गई है। जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र रवि धीमान ने इस उपलब्धि पर गंदड़ पंचायत के सभी प्रतिनिधियों को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के चलते केंद्र सरकार द्वारा देश भर की 50 हजार से अधिक पंचायतों को ओडीएफ प्लस मॉडल पंचायत बनने की उपलब्धि हासिल करने पर 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
