जयसिंहपुर : हलेहड में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में आयुष मंत्री ने दी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी
( words)
विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हलेहड में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य खंड थुरल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसका निरीक्षण करते हुए आयुष युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने सरकार द्वारा चलाई गई स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुन जिंदल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी थुरल डॉ. मुनीष राणा, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य पैरामेडिकल स्टॉफ, आशा वर्कर भी उपस्थित रहीं।
