जयसिंहपुर : करतार सिंह को अध्यक्ष और प्रमोद चंद को चुना महासचिव
( words)

हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा पालमपुर जोन के प्रभारी रामकुमार भाटिया ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा बैजनाथ ब्लॉक का चुनाव चामुंडा हाल बैजनाथ में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर विजय विद्यार्थी चुनाव सर्वेक्षक रहे। भाटिया ने बताया कि बैजनाथ खंड इकाई का अध्यक्ष करतार सिंह को और महासचिव प्रमोद चंद को बनाया गया। मलकीत चंद मुख्य संरक्षक और रणजीत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। अजय बौद्ध रमेश चंद गुरबख्श संजय भाटिया और स्वरूप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सोनमल, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, राकेश कुमार व सुरेश कुमार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। विजय कुमार, प्यार चंद, सुरेश कुमार, पूर्ण चंद और मिलाप चंद को सलाहकार नियुक्त किया गया।