जयसिंहपुर : दिल्ली में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्के का दम दिखाएगी खुशी
-शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
-आलमपुर के स्नेक सेवर माथुर धीमान की बेटी है खुशी
विधानसभा जयसिंहपुर क्षेत्र के आलमपुर के स्नेक सेवर माथुर धीमान की बेटी खुशी धीमान दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने मुक्के का दम दिखाएगी। राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 8 जनवरी तक किया जाएगा। खुशी धीमान ने शिमला में आयोजित अंडर-17 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। शिमला में 13 से 15 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में खुशी ने 45 से 50 किलो भार वर्ग में सोलन की प्रतिभागी को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।
खुशी धीमान ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने कोच सूर्याभान सिपहिया, स्कूल के डीपीई अवनीश कुमार और अपने पिता माथुर धीमान को दिया है।
