जयसिंहपुर: साहसिक कार्यों के लिए माथुर धीमान सम्मानित
( words)
-विधायक गोमा ने ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
-सुजानपुर में अंडर-12 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मिला सम्मान
सुजानपुर में आयोजित अंडर-12 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्नेक मैन के नाम से मशहूर विधानसभा जयसिंहपुर आलमपुर के माथुर धीमान को साहसिक कार्यों के लिए किया सम्मानित किया गया। जेबीटी अध्यापक माथुर धीमान को विधायक यादविंदर गोमा द्वारा उनके साहसिक कार्यों के लिए ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि माथुर धीमान अब तब तीन हजार से अधिक जहरीले सापों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगलों में छोड़ चुके हैं।
