जयसिंहपुर : मीना देवी ने अपने नाम किया मिस क्वीन का खिताब
( words)
जालग की बेटी ने अपने नाम किया मिस क्वीन का खिताब। एमएस इवेंट द्वारा जीरकपुर चंडीगढ़ में मिस और एम आर एस इंडिया ग्लैमर क्वीन -2023 का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा जयसिंहपुर के गांव जालग की मीना कुमारी ने यह खिताब अपने नाम किया।
मीना कुमारी के पिता कमल राम व ससुर बाग सिंह चंडीगढ़ में ही साथ रहते हैं। मीना कुमारी मैक्स हॉस्पिटल में नर्स का कार्य करती है। नर्स का कार्य करने के बाद फ्री समय में रील बनाकर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हंै। मीना देवी ने इसका सारा श्रेय अपने माता-पिता दिया है। उनकी इस उपलब्धि से विस क्षेत्र और उनके परिवार में खुशी का माहौल बना है।
