जयसिंहपुर: विधायक ने महिलाओं को वितरित की एग्री न्यूट्री किट्स
( words)
खंड विकास कार्यालय लंबागांव में आज स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई, जिसमें बतौर मुख्य अथिति जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने शिरकत की। विधायक का खंड विकास कर्यालय लंबागांव में पहुंचने पर बीडीओ सिकंदर सिंह और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया गया तथा टोपी और शॉल से सम्मानित किया। विधायक गोमा ने स्वयं सहायता समूह की 210 लाभार्थियों को एग्री न्यूट्री किट्स वितरित कीं। इस अवसर पर बीडीओ सिकंदर सिंह, पूर्व प्रधान टिक्करी, लंबागांव के पूर्व बीडीसी सदस्य रंजीत कुमार के साथ अन्य वरिष्ठ लोग व महिलाएं मौजूद रहीं।
