जयसिंहपुर: विधायक गोमा ने विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये देने की घोषनाएं की
( words)
'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहस्त आज लाहट, रिट, गुंगड़ में लोगों की जनसमस्याओं को सुना और मौके पर समाधान किया। वहीं गोमा ने प्रदेश सरकार की गरीब बच्चों के लिए एक प्रतिशत ब्याज की ऋण उपलब्ध करवा रही है, जिसके लिए सरकार ने बजट का भी प्रविधान कर दिया है। विधायक ने मौके पर विकासात्मक कार्यों के लिए 2 लाख शमशान घाट, सड़क निर्माण रिट, गुंगड़ में शैड निर्माण के लिए 2 लाख विधायक निधि से घोषणा की। साथ ही साथ कुठेड़ा में महिला मंडल भवन भवन निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, कुठेडा में पुलिया निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, पांट में महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की विधायक निधि से घोषणाएं कीं।
