जयसिंहपुर : विधायक गोमा ने 'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम में सुनी समस्याएं
( words)
आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज ग्राम पंचायत कुहन के गांव खास औच कलथुना में आज विधायक यादविंदर गोमा ने लोगों की समस्याओं को सुना। विधायक ने बहुत सी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया और अन्य को विभाग के अधिकारियों को जल्द उनका समाधान करने के लिए कहा। इस दौरान विधायक यादविंदर गोमा ने 10 लाख रुपये औच में समुदायिक भवन बनाने के लिए व श्मशान घाट के रास्ते के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये तथा कुहन में ओवरहेड टैंक और देहरियां में भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये अपनी विधायक निधि से देने की घोषणा की। विधायक गोमा ने विधानसभा के चुनाव के समय भरपूर सहयोग के लिए जनता का आभार व्यक्त भी किया।
