जयसिंहपुर : विधायक गोमा ने लदोह में न्याय कक्ष का किया उद्घाटन
( words)
विधानसभा जयसिंहपुर के तहत ब्लॉक पंचरुखी की ग्राम पंचायत लदोह में आज स्थानीय विधायक यादविंदर गोमा ने न्याय कक्ष का उद्घाटन किया। जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान अनिता कुमारी ने बताया कि पंचायत घर के ऊपर वाले कक्ष में 4 लाख 38 हजार की लागत से यह न्याय कक्ष बनाया गया है। प्रधान ने विधायक के समक्ष कुछ पंचायत की मांगें रखीं, जिसे विधायक ने उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान के साथ बीडीओ पंचरुखी शिखा समित्या के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ पंचयात के सभी सदस्यों व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
