जयसिंहपुर: मोटिवेशन फिटनेस क्लब ने सरीमोलग स्कूल में बताए नशे के दुष्प्रभाव
( words)
जयसिंहपुर उप मंडल के अंतर्गत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सरीमोलग स्कूल में मंगलवार को मोटिवेशन फिटनेस क्लब द्वारा स्कूल के बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कियागया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मदनलाल व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मोटिवेशन फिटनेस क्लब के अध्यक्ष विकास राणा ने स्कूल के बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और स्कूल के बच्चों को योगा करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ बच्चों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया ताकि बच्चे शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ व मजबूत अन सकें।
