जयसिंहपुर : नाहलना की आदित्री ने एशिया महिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
( words)
जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत जाने वाले नाहलना गांव की बेटी आदित्री ठाकुर ने चीन के शैपाई में आयोजित एशिया महिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत करके जयसिंहपुर विधानसभा का नाम व अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया है। आदित्री ठाकुर के पिता अशवनी ठाकुर चंडीगढ़ पीजीआई में नौकरी करते हैं व माता सपना ठाकुर चंडीगढ़ में ईएसआई हॉस्पिटल में नर्स है। आदित्री ठाकुर चंडीगढ़ मे रायन इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। आदित्री ठाकुर आजकल अपने पैतृक गांव नाहलना में आयी हुई है, जिससे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। आदित्री ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व दादा गगन सिंह, दादी व माता- पिता को दिया है।
