जयसिंहपुर : भाषण में नेहा प्रथम; रुचि, मुस्कान और लक्ष्मी पोस्टर मेकिंग में अव्वल
-जयसिंहपुर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण व ओजोन संरक्षण पर करवाई प्रतियोगिता
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में 19 अक्तूबर को भूगोल विभाग, ईको क्लब व सामाजिक विज्ञान समिति के द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण व ओजोन संरक्षण पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में भाषण व पोस्टर मेकिंग शामिल रहे। महाविद्यालय के सभी छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय की नेहा ने प्रथम स्थान, अंबिका ने द्वितीय व कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा रुचि, मुस्कान और लक्ष्मी ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र व सभी प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सभी छात्रों को पर्यावरण के संरक्षण में योगदान करने के लिए प्रेरित किया तथा भूगोल विभाग इको क्लब को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
