जयसिंहपुर : शिवनगर कॉलेज में 9 को होगा पीटीए का गठन
( words)
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में अभिभावक अध्यापक संघ (पीटीए) की आमसभा 9 सितंबर को महाविद्यालय प्रांगण में होना तय हुई है। महाविद्यालय प्राचार्य उपेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आम सभा में वर्ष 2023-24 के लिए अभिभावक-अध्यापक संघ की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। अत: सभी अभिभावकों से अपील है कि वे इस सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
