जयसिंहपुर: अयोध्या जाने के लिए व्याकुल हैं राम भक्त : देवेंद्र राणा
पीएम के आह्वान पर शुरु किया गया तीर्थ स्थल स्वच्छता अभियान 22 जनवरी तक चलेगा। इसी कड़ी में आज जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पितृ तर्पण परमार्थ गौ सदन बटाहन और आसपास की साफ-सफाई की। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा के कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरा देश राममय हो चला है। भगवान ने प्राण प्रतिष्ठा के लिये भक्त भी वही चुना है, जिसकी हर सांस में श्री राम हैं।
वहीं, पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 14 से 22 जनवरी तक अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों की सफाई करने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में पितृ तर्पण परमार्थ गौ सदन में अभियान चलाया गया। रविंद्र धीमान ने प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया कि वह भी बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री के इस आह्वान का हिस्सा बने और अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता के कार्यक्रम करें। इस मौके पर घनश्याम शर्मा, विनोद शर्मा, सतीश राणा,अजय कबीर, जेएम अवस्थी, जितेंद्र राणा, आदर्श सूद, सुमन व्यास, राम सिंह, राज वालिया, धर्म सिंह भूरिया, विजय भाटिया, दीप राज व्यास व अनुराधा शर्मा श्रेष्ठा देवी लीना भारद्वाज मीरा राणा बिना मनहास गांव की मातृशक्ति और सभी राम भक्त मौजूद रहे।
