जयसिंहपुर : रसीला राम का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति: चंद्रेश कुमारी
( words)
संघोल पंचायत के पूर्व प्रधान व जयसिंहपुर ब्लॉक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्गीय रसीला राम के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी ने शोक व्यक्त किया। चंदेश कुमारी ने रसीला राम के घर जाकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। चंद्रेश कुमारी ने कहा कि रसीला राम का निधन कांग्रेस पार्टी के साथ उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ जिला परिषद सदस्य संजय राणा, सुनील राणा भी मौजूद रहे।
