जयसिंहपुर: विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान का आयोजन किया। इस व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के संचालक डॉ. खुशी राम भगत के नेतृत्व में हुआ। व्याख्यान में महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब के सभी छात्र व अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। इस व्याख्यान में सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्य प्रो. हरजिंद्र सिंह ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सर्वप्रथम उन्होंने इस व्याख्यान के उद्देश्य के बारे में समझाया और प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटना के बारे में आंकड़ों के माध्यम से समझाने की कोशिश की। प्रो. हरजिंद्र सिंह का कहना है भले हम थोड़ी देर से पहुंचे परंतु सुरक्षित रूप से पहुंचना जरूरी है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा ग्लोब स्टेटस रिपोर्ट ऑन रोड सेफटी के रूप में विख्यात एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटना मौत का पांचवा प्रमुख कारण बन जाएगा। हमें सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि ज्यादातर मौतें हमारी लापरवाही के कारण होती है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुरजीत सिंह राणा ने सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा किए ने गए इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए उनहें बधाई दी।
