जयसिंहपुर : संघोल की छात्राओं ने ताईक्वांडो में जीते 6 गोल्ड, 1 सिल्वर व 1 ब्रांज मेडल
जिला कांगड़ा की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेत में आयोजित हुई अंडर 19 छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघोल की छात्राओं ने ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 6 गोल्ड, 1 सिल्वर व 1 ब्रांज मेडल जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम चमकाया है।
स्कूल पंहुचने पर स्कूल स्टाफ व स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया। ताईक्वांडो कोच अश्विनी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में संघोल स्कूल की छात्राओं ने 6 गोल्ड 1 सिल्वर व 1 ब्रांज जीतकर उनके स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय ट्रॉफी पर कब्जा करके स्कूल व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष निर्मला देवी, स्कूल के डीपीई अरुण कटोच सहित आदि मौजूद रहे।
