जयसिंहपुर : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संघोल की छात्राओं ने गोल्ड सहित जीते पांच मेडल
-स्कूल की रिधिमा एवं अंशिका का राष्ट्र स्तर के लिए हुआ चयन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में छात्राओं की अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से लेकर 30 अक्तूबर तक हुआ। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघोल की छात्राओं ने ताईक्वांडो में अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें अंशिका ने गोल्ड, वर्षा कुमारी हीर ने सिल्वर, पलक ने सिल्वर, सिमस व रिधिमा ने ब्रांज मेडल हासिल किया। इसके अतिरिक्त अंडर 17 के ट्रायल भी हुए, जिसमें रिधिमा ठाकुर व अंशिका का चयन राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। इन सभी छात्राएं स्कूल पहुंचीं तो इनका भव्य स्वागत किया गया। संघोल स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने इनका सारा श्रेय ताईक्वांडो कोच अश्वनी कुमार तथा डीपी अरुण कुमार को दिया। इसके अतिरिक्त समस्त अध्यापक वर्ग तथा एसएमसी समिति की अध्यक्ष तथा सदस्यों ने इन छात्राओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
