जयसिंहपुर : संजीव ठाकुर बने भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री
( words)

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्षद संजीव ठाकुर को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का महामंत्री चुना गया है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री बनने पर उन्होंने पूर्व विधायक रविंद्र रवि धीमान, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा, ब्लॉक समिति चेयरमैन कुलवंत राणा के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संजीव ठाकुर को बधाई दी। पार्षद संजीव ठाकुर ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे वे अपने क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का निराकरण और किसान हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद कर सकें।