जयसिंहपुर : संघोल स्कूल में विद्यार्थियों ने साइंस-मैथ मॉडलों की लगाई प्रदर्शनी
( words)
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघोल के विद्यार्थियों द्वारा साइंस व मैथ के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 50-60 छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने बच्चों की सराहना करते हुए बच्चों को प्रतियोगिताओं के प्रति आगे प्रेरित रहने को कहा। इस प्रदर्शनी में स्कूल के साइंस अध्यापकों अरुण कुमार, पृथ्वी पाल, राजीव संदीप, विकास व कुशमलता का विशेष योगदान रहा। स्थानीय पंचायत प्रधान रजनीश व आयुर्वेदिक हॉस्पिटल प्रभारी सुनील व बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
