जयसिंहपुर : विद्यार्थी सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ें : सिकंदर
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आजकरियर अवेयरनेस पर एक कार्यक्रम करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीडीओ लंबा गांव सिकंदर रहे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रजनी द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कुमार कौंडल जी ने अतिथि वक्ता सिकंदर का स्वागत करते हुए, उनके जीवन के संघर्षों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सिकंदर ने किस प्रकार अध्यापक से लेकर बीडीओ तक का सफ़र तय किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सिकंदर ने कई महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को किस तरह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, यह समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरह समय व स्थिति के अनुसार हमें सही रास्ते का चयन करना चाहिए। इसके साथ-साथ मुख्य अतिथि ने अपने जीवन के निजी अनुभव को साझा किया और छात्रों को हमेशा कोशिश करते रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य और करियर काउंसलिंग में प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. सुरजीत सिंह राणा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्राचार्य ने करियर काउंसलिंग पर प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्यों को बधाई दी।
