जयसिंहपुर : प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थी किए सम्मानित
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर की रेड रिबन इकाई द्वारा विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य कुमार कोडल के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को सम्मानित गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, सुप्रिया मनिक द्वितीय व दिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता में अंबिका प्रथम, शिवानी राणा द्वितीय व दिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अंबिका ने प्रथम स्थान, आशियाना ने द्वितीय स्थान व पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन लाइलाज नहीं है। इस बीमारी का समय पर इलाज करवा लिया जाये तो मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा, डॉ. अर्पित प्रोफेसर ओंकार, डॉ. खुशीराम भगत, प्रोफेसर विजय, रणजीत, गगन आदि मौजूद रहे।
