जयसिंहपुर : भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लंबागांव में हुए विभिन्न कार्यक्रम
भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अवसर पर आज जयसिंहपुर उप मंडल के विभिन्न मंदिरों में राम नाम गंूजा। लंबागांव के बाबा कोडगिर मंदिर, माता आशापुरी मंदिर में कार्यक्रम को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। गांव में शोभा यात्रा के साथ राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई।
यह झांकी बाबा कोडगिर मंदिर से निकाली गई, जो बाजार से होकर आशापुरी मंदिर राज महल में संपन्न हुई। माता मातापूरी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई। वहीं, बाबा कोडगिर मंदिर में हवन और 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी के बेटे राजा ईश्वर ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हमारे मन में विराजमान हैं और भगवान विश्व शांति और देश की उन्नति में सभी जनमानस को सद्बुद्धि प्रदान करें।
