जयसिंहपुर : विनोद कुमार बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जयसिंहपुर के प्रधान
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ उपमंडल जयसिंहपुर के त्रैमासिक चुनाव आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर के सभागार में हुए। चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर रवि श्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुए। उपमंडल जयसिंहपुर के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से महासंघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया।
इसमें अधीक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर के विनोद कुमार शर्मा को प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश सिंह, अधीक्षक (ग्रेड-2), लोकनिवि जयसिंहपुर, उप प्रधान सुरिंदर सिंह अधीक्षक (ग्रेड-2), विकास खंड कार्यालय, लंबागांव, महासचिव अजय कुमार वरिष्ठ सहायक तहसील कार्यालय जयसिंहपुर, सह सचिव कुलदीप कुमार लिपिक, बीआरसी कार्यालय लंबागांव व विकास खंड कार्यालय लंबगांव के पीआई ध्रुब सिंह को मुख्य सलाहकार चुना गया।
